फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में केवल एक बार ही कर सकते हैं इस चीज को अपडेट, जानिए डिटेल्स

Thu, 11 Jan 2024 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय आधार कार्ड कई जरूरी कार्यों के लिए उपयोग में आ रहा है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो। कई जगहों पर आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में व्यक्ति की कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती हैं। आधार कार्ड बनवाते समय कई बार उसमें गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में आप आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को आधार सेंटर पर जाकर ठीक करा सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आधार कार्ड पर एक गलत जानकारी को केवल एक बार ही अपडेट किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पते को आप कितनी बार भी अपडेट करा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में आप अपनी जन्मतिथि को केवल एक बार ही अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
आधार कार्ड में जन्मतिथि को एक बार से अधिक अपडेट नहीं किया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल एक बार ही मौका दिया जाता है। आधार कार्ड बनवाते समय अगर आपने नाम फिल करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। 

PM SBY: शानदार है सरकार की यह स्कीम, मात्र 2 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
ऐसे में नाम अपडेट कराने को लेकर आपको केवल दो मौके ही मिलते हैं। अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड पहचान का प्रमाण है। इसके आने से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ बिना रुकावट पहुंच रहा है। इस कार्ड की सहायता से व्यक्ति की पहचान और पते को सत्यापित करने में भी मदद मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें