फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनने के बाद ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल, मिलता है मुफ्त इलाज का लाभ

Wed, 02 Oct 2024 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Claim Process in Hindi: क्या आप आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानते हैं? दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ गरीब वर्ग के लोगों को मिलता है या जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आपको इसका तरीका पता है? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपने आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बन गया है, तो ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1
  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आप इससे मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं
  • ऐसे में आपको सबसे पहले तो ये पता करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद 'फाइंड अस्पताल' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप ये जान सकते हैं
  • अब आप जान गए हैं कि कौन से अस्पताल में आपको आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज मिल सकता है, तो फिर आपको उस अस्पताल में जाना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर आप देखेंगे कि अस्पताल में एक मित्र हेल्प डेस्क है
  • अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो अस्पताल में जहां ये बनी हो वहां जाएं
  • इसके बाद आपको संबंधित अधिकारी को बताएं कि आपके पास आयुष्मान कार्ड है और आप इससे मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • ऐसे में अधिकारी आपसे ये कार्ड लेते हैं और आपके आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई करते हैं
  • इसके बाद सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ अस्पताल की तरफ से दिया जाता है
  • वहीं, आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें