फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आप भी फटाफट बनवा लें आयुष्मान कार्ड, वरना हाथ से निकल सकता है पांच लाख रुपये का लाभ, जानें आवेदन का तरीका

Sat, 07 Oct 2023 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिनमें वे एक साथ मिलकर भी काम करते हैं। इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक लाभ पहुंच रहा है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस स्वास्थ्य योजना से मौजूदा समय में काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं, तो पात्र होने पर आप भी इस योजना से जुड़कर मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
पहले तो पात्रता जान लें:-

अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तो इसमें वो लोग शामिल हैं...
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
  • आपका मकान अगर कच्चा है
  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।

4 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
ऐसे आवेदन कर सकते हैं:-

स्टप 1
  • अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और अपने दस्तावेज देने हैं
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर आपकी पात्रता चेक होती है
  • अब जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो कुछ दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्डधारक को मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ? - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ
  • बात अगर आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना में जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। वो लोग सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें