फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 15वीं किस्त और किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ? यहां जानें सबकुछ

Sat, 07 Oct 2023 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
15th Installment Release Date: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अगर आप इन योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो आप इनका लाभ ले सकते हैं। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए ये योजनाएं चलाई जाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ किसानों के लिए भी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में किसानों को सालाना सीधे उनके बैंक खाते में 6 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 15वीं किस्त आने वाली है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में कि ये कौन हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
आ चुकी हैं 14 किस्त
  • दरअसल, अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 14 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वीं किस्त जारी की थी, जिसमें डीबीटी के माध्यम से लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के बैंक खाते में ये रकम भेजी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
15वीं किस्त कब आ सकती है?
  • वहीं, अब सभी को 15वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर महीने में 15वीं किस्त आ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से या कृषि मंत्री की तरफ से अब तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4 of 5
कब आ सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान
  • इस बार वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से किस्त का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है और उनसे रिकवरी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock
दूसरे किसान:-
  • जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है
  • जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है
  • अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है
  • आपके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है या बैंक खाता संख्या गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें