फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान योजना का लाभ, पात्रता और आवेदन का तरीका? एक क्लिक में यहां जानें

Wed, 28 Feb 2024 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं, जिनके जरिए शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। किसी भी सरकारी योजना का लाभ मुख्य तौर पर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को देने का प्रावधान होता है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही देख सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अब इससे कई राज्य सरकारें भी जुड़ी हैं। ये एक स्वास्थ्य योजना है और इसके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में, पात्रता और आवेदन करने के तरीके के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
क्या है योजना?
  • योजना का पूरा नाम आयुष्मान भारत योजना है
  • इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए चलाया गया
  • केंद्र सरकार इस योजना का संचालन करती है
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
ये है मिलने वाला लाभ:-
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

4 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
योजना के लिए ये लोग हो सकते हैं पात्र:-
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जिन लोगों का मकान कच्चा है
  • जो दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है आदि।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : pixabay
पात्र हैं, तो ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होता है
  • केंद्र पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और उन्हें अपने दस्तावेज देने होते हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और बाकी काम भी
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें