फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्डधारकों को मिलता है पांच लाख रुपये तक का लाभ, यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन तक का तरीका

Mon, 29 Jan 2024 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों के लिए राज्य और केंद्र दोनों ही सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं को घर-घर और जरूरतमंद एवं गरीब वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रचार भी किया जाता है, जिसके बाद लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभ लेते हैं। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ले लीजिए। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं ऐसा हो सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
कौन लोग पात्र हैं?
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उनकी एक सूची है जिसके मुताबिक, जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, आपका मकान अगर कच्चा है या फिर जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है...
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
  • वहीं, जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं या फिर आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि। तो ये सभी लोग आयुष्मान योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : istock
पात्र हैं, तो ये रहा आवेदन का तरीका:-
  • आयुष्मान पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग पात्र हैं उन्हें आवेदन के लिए पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है, और वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • उन्हें अपने दस्तावेज दें, जिसके बाद दस्तावेजों की और पात्रता की जांच होती है
  • फिर जब सभी कुछ ठीक पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Istock
मिलने वाला लाभ ये है
  • इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनते हैं। फिर कार्डधारक इसी कार्ड की मदद से सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें