फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: कोरोना होने पर अस्पताल के खर्च से लेकर मिलेंगी यें ढेर सारी सुविधाएं, जानें आयुष्मान योजना का कौन ले सकता है लाभ

Tue, 08 Feb 2022 02:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
देश-विदेश तक कोरोना वायरस महामारी का कहर अब भी जारी है। बीते 24 घंटे में देश के अंदर 70 हजार से कम कोरोना के केस मिले हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी देखे जा रहे हैं। लंबे समय से कोरोना वायरस हमारे बीच है जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है, जिसकी वजह से वो लंबे समय तक बीमार और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ रहा है। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने पर सबसे पहले मन में यही आता है कि उनके इलाज के लिए पैसे कहां से आएंगे? क्योंकि अस्पताल में कोरोना के इलाज पर काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाकर इस समस्या का निवारण कर सकते हैं। जी हां, तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि ये आपकी कैसे मदद कर सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
गोल्डन कार्ड बनवाने का तरीका
  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पब्लिक सर्विस सेंटर पर जाना है। जहां केंद्र के अधिकारी आपका नाम आयुष्मान योजना लाभार्थी सूची में देखेंगे। इसके बाद आपका जन सेवा सेंटर अधिकारी पंजीकरण करेंगे। फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके 15 दिन के अंदर आपको कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
मिलेंगी ये सुविधाएं
  • अगर आप चाहते हैं कि अगर आपको कोरोना होता है, और आपका इलाज मुफ्त में हो जाए। तो ऐसे में आपको आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनवा लेना चाहिए। इसमें कार्डधारक का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है, जिसमें कोरोना वायरस बीमारी भी शामिल है।

4 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
  • अगर आप इस कार्ड को बनवाकर कोरोना का मुफ्त में इलाज करवाना चाहते हैं, तो आपको इस कार्ड को बनवाने के लिए कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
इन लोगों को मिलता है लाभ:-
  • ग्रामीण क्षेत्र के लोग
  • जिनका मकान कच्चा है
  • परिवार का मुखिया कोई महिला हो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
  • परिवार में कोई दिव्यांग हो
  • व्यक्ति भूमिहीन/दिहाड़ी मजदूर बेघर, अनुसूचित जाति/जनजाति से हो 
  • दान या भीख मांगने वाले लोग
  • आदिवासी या जो कानूनी रूप से मुक्त हुआ बंधुआ मजदूर हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें