फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: खरीदने जा रहे हैं पुरानी गाड़ी, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 16 Apr 2022 12:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
cheapest seven seater suv cars - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी के बाद से कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना पसंद नहीं कर रहे हैं। महामारी के प्रभाव से बचने के लिए ज्यादातर लोग अपने निजी वाहन में सफर कर रहे हैं। देश में एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है। ऐसे में वो लोग भी महामारी से बचने के लिए पुरानी गाड़ी को खरीद रहे हैं। अगर आप भी पुरानी गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप सस्ती कीमत पर एक अच्छा वाहन खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ख्याल पुरानी गाड़ी को खरीदते वक्त रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

पुरानी गाड़ी खरीदते वक्त आपको उसकी बिल्ड क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर गाड़ी कई जगह से टूटी हुई है या अंदर से उसके कई पार्ट्स गायब हैं, तो आपको उसे नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
गाड़ी को खरीदते वक्त उसके पॉल्यूशन के कागज हैं या नहीं? इस बारे में पता कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको गाड़ी को चलाकर भी देखना चाहिए कि कहीं वह पॉल्यूशन तो नहीं कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
आपको पुरानी गाड़ी खरीदते समय उसके सेफ्टी फीचर्स की अच्छे से जांच करनी चाहिए। गाड़ी के सभी सेफ्टी फीचर्स अप टू डेट होने चाहिए। सेफ्टी फीचर्स आपके सुरक्षा को सिक्योर करने का काम करते हैं।

4 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
इसके अलावा पुरानी गाड़ी खरीदते समय उसके सभी जरूरी कागज को अच्छे से चेक कर लें। कागज चेक करने के अलावा आपको गाड़ी के सभी पार्ट्स की अच्छे से जांच करनी चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि कार पर कहीं डेंट या स्क्रैच के निशान न हो।
विज्ञापन

5 of 6
Driving Tips For Beginners - फोटो : Istock
गाड़ी खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह कितने साल चली है। अगर गाड़ी 5 या उससे कम साल चली हुई है, तो ये आपके लिए एक अच्छी डील साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cheapest seven seater suv cars - फोटो : Pixabay
कार लेते समय आपको उसके दूसरे जरूरी फीचर्स के बारे में जरूर चेक करना चाहिए। आपको कार के एसी, इंडिकेटर सिस्टम, साउंड सिस्टम आदि की जांच कर लेनी चाहिए। पुरानी गाड़ी खरीदते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें