फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: एटीएम से होने वाले फ्रॉड से है बचना, तो यहां जानें पैसे निकालने का सही और सुरक्षित तरीका

Sat, 16 Apr 2022 09:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
आज के समय में लोगों के लगभग सभी काम ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं। मतलब घर बैठे वो खुद के लिए खरीदारी कर पाते हैं, घर पर ही खाना ऑर्डर हो जाता है आदि। ऐसे ही आज के समय में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े काम भी घर बैठे ही हो जाते हैं। आप चाहे घर बैठे अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं या फिर किसी को पैसे भी इंटरनेट के जरिए भेज सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अपने बैंक खाते से पैसे निकालने हैं, तो पहले की तरह इसके लिए आपको बैंक जाकर लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता है। बल्कि अब लोग एटीएम से किसी भी समय अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोगों को एटीएम से पैसे निकालने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। ऐसे में वो धोखाधड़ी के भी शिकार हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि एटीएम से पैसे निकालने का सही तरीका जाना जाए। तो चलिए हम आपको एटीएम से पैसे निकालने के सही और सुरक्षित तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
एटीएम से पैसे निकालने का ये है सही और सुरक्षित तरीका:-

स्टेप 1
  • एटीएम से पैसे निकालने के लिए अपने नजदीकी एटीएम में जाएं और मशीन में लाइट ब्लिंक करने वाली जगह पर एटीएम कार्ड डालें और 5 सेकेंड बाद बाहर निकाल लें। हालांकि, अब ज्यादातर मशीन ट्रांजेक्शन पूरी होने के बाद ही कार्ड को बाहर निकालने की परमिशन देती है। इसके बाद सामने आए ऑप्शन में से बैंकिंग वाला विकल्प चुनें।
विज्ञापन

3 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी है, जैसे- हिंदी, अंग्रेजी या कुछ और। अब आपको पैसे निकालने के लिए कैश विड्रॉल वाला विकल्प चुनना है।

4 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने ऑप्शन आएगा कि आपको जितने पैसे अपने बैंक खाते से निकालने हैं, वो संख्या दर्ज करें। लेकिन ध्यान रहे कि एक बार में आप अधिकतम 10 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा पैसे निकालने के लिए आपको दोबारा ट्रांजेक्शन करनी पड़ती है। फिर आपसे पूछा जाएगा कि आपका अकाउंट सेविंग है या करंट। आपको इसमें से एक विक्लप चुन लेना है।
विज्ञापन

5 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Pixabay
स्टेप 4
  • अब मशीन में आपको अपने 4 या 6 अंकों वाला एटीएम पिन दर्ज करना है। इसके बाद आपके बैंक खाते से चंद सेकेंड में पैसे निकल जाएंगे और आपको इन्हें ले लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
स्टेप 5 सबसे जरूरी
  • कई लोग पैसे निकालने के बाद अपना कार्ड लेकर चले जाते हैं, लेकिन आपको यहां पर ध्यान देना है कि पैसे निकालने के बाद जब कार्ड बाहर आ जाए। तो मशीन में दिए कैसिंल बटन को जरूर दबा दें और देखें कि स्क्रीन पर आपकी ट्रांजेक्शन पूरी होने के बारे में बता दिया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कोई अन्य आपके खाते से पैसा निकाल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें