फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Bank Holiday: अगस्त में इतने दिन रहेंगी बैंकों की छुट्टियां, बैंक जाने से पहले यहां देखें पूरी सूची

Wed, 17 Jul 2024 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : Amar Ujala
August 2024 Bank Holiday List in Hindi: अगर आपसे कोई पूछे कि आप बैंक जाते हैं तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा? दरअसल, कई ऐसे काम लोगों को होते हैं जिनके लिए उन्हें बैंक जाना पड़ता है। हालांकि, कई काम ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन तरीके से ही हो जाते हैं। पर फिर भी अगर आपको किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ रहा है तो पहले ये सुनिश्चित कर लें कि उस दिन बैंक खुला भी है या नहीं क्योंकि महीने में कई छुट्टियां ऐसी होती हैं जिस दिन बैंक बंद रहता है। जैसे- आने वाले महीने अगस्त में बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसलिए आप यहां पहले ही जान सकते हैं कि बैंक किस दिन खुलेंगे और किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : istock
अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब:-

3, 4, 8 और 10 अगस्त
  • अगर आप अगस्त महीने में बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें कि 3 अगस्त को केर पूजा के कारण अगरताल में और 4 अगस्त को रविवार की छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 8 अगस्त को तेंदोंग लो रम फात की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी और 10 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए भी पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

3 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : istock
11, 13 और 15 अगस्त
  • 11 अगस्त के दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंकों में काम नहीं होगा और छुट्टी रहेगी और 13 अगस्त को देशभक्त दिवस के कारण इंफाल में बैंक बंद रहेंगे
  • 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा और इस दिन पूरे देश के बैंक भी बंद रहेंगे

4 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : istock
18, 19 और 20 अगस्त
  • 18 अगस्त के दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
  • 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से उत्तराखंड, दमन और दीव, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे
  • 20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

5 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : Istock
24 और 25 अगस्त
  • 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 25 अगस्त को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट। - फोटो : istock
26 अगस्त
  • 26 अगस्त को जन्माष्टमी यानी कृष्ण भगवान का जन्मदिवस मनाया जाता है, इसलिए इस दिन अंडमान और निकोबार, पंजाब, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, नागालैंड, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा के बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें