फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? वरना अटक सकती है 18वीं किस्त

Wed, 17 Jul 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala
18th Kist of PM Kisan Samman Nidhi Nidhi: इस बात में कोई दो राय नहीं कि आज भी भारत देश की लगभग आधी से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर है। किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है और तब कहीं जाकर उसे उसकी फसल का सही दाम मिल पाता है। सरकार भी किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद की जा सके। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। वहीं, अब तक किसानों को कुल 17 किस्त का लाभ दिया जा चुका है और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जो किसानों को नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है? - फोटो : istock
इन दो गलतियों को न करें किसान:-

पहली गलती
  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आप बतौर लाभार्थी जुड़े हैं तो आपको किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन करवाना होता है। जो किसान इस काम को न करवाने की गलती करते हैं या करेंगे, तो ऐसे किसान किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं या रह जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है? - फोटो : istock
  • विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि योजना से जुड़े किसानों को भूमि का सत्यापन करवाना जरूरी है। अगर आपने ये काम अब तक नहीं करवाया है तो आप कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं या फिर राज्य के आधिकारिक भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • जो लोग पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहते हैं उन्हें ई-केवाईसी करवानी होती है। पर कई किसान ऐसे हैं जो इस काम को न करवाने की गलती करते हैं। आप ऐसा न करें वरना 18वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
18वीं किस्त किन कारणों से अटक सकती है? - फोटो : istock
  • आपने भी अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप यहां नहीं जाना चाहते तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी के विकल्प को चुनकर भी ये काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें