फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: हर महीने चाहिए पांच हजार रुपये तक की पेंशन, तो आज ही कर सकते हैं इस सरकारी योजना में निवेश

Mon, 19 Feb 2024 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर किसी को चिंता अपने भविष्य की ही है। हर कोई चाहता है कि उसका भविष्य बेहतर हो, उसे पैसों की दिक्कत न हो आदि। ऐसा सोचना गलत भी नहीं है क्योंकि आज आप जिस गति से काम करके पैसे कमा पा रहे हैं, वैसा कल हो ये जरूरी तो नहीं। बढ़ती उम्र के साथ हर चीज बदल सी जाती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि कुछ ऐसी जगह पर निवेश किया जाए, जिससे आपको बुढ़ापे में पेंशन मिल सके। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जो कि सरकारी योजना है और केंद्र सरकार इस योजना को चलाती है। तो बिना देर किए जानेंगे कि कैसे इस योजना से आपको हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
योजना और पात्रता
  • दरअसल, साल 2015 में केंद्र सरकार ने एक ऐसी योजना शुरू की, जिसमें लोग कम निवेश कर बेहतर पेंशन ले सकें। इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है। वहीं, बात पात्रता की करें, तो जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है वो इसमें निवेश कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
योजना से जुड़ने का तरीका
  • अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना में निवेश करके पेंशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक जाना होता है
  • यहां जाकर आपको अपने बैंक खाते की जानकारी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देकर अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाना होता है और इसके बाद आप निवेश कर सकते हैं।

4 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
कितनी पेंशन मिल सकती है?
  • अगर आप इस अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो आप रोजाना इसमें 7 रुपये यानी हर महीने 210 रुपये निवेश कर सकते हैं। यहां ये जान लें कि आपको ये निवेश 60 साल की उम्र तक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : istock
  • फिर जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है, तो आपको निवेश नहीं करना होता है। इसके बाद आपको सरकार की तरफ से हर महीने पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। हालांकि, निवेश के आधार पर पेंशन का अमाउंट नीचे-ऊपर हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें