अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन की अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं तो इस स्थिति में 60 की उम्र के बाद आपको आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। इस कारण कई लोग नौकरी करते समय अपनी आमदनी में से कुछ पैसों की बचत करके बैंक में जमा करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह निवेश करना चाहिए। अगर आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं तो आप अपने बचत के पैसों को अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम का उद्देश्य व्यक्ति की रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना है।