फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: कैसे कर सकते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन और क्या चाहिए होते हैं दस्तावेज? यहां जानें

Sat, 24 Aug 2024 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ दिया जा रहा है। फिर चाहे आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में। अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी उस योजना में आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। सरकार कई तरह के प्रचार-प्रसार करके भी लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम करती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना जिसके अंतर्गत आपको पेंशन दी जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप को पेंशन मिले तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि आप कैसे इस योजना से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
  • जब आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं तो आपके बैंक खाते से कुछ दस्तावेज लिंक होना जरूरी होता है। इसमें आधार कार्ड, मोाबइल नंबर और पैन कार्ड शामिल होता है। अगर ये दस्तावेज अपडेट नहीं हैं तो आपको ये अपडेट करवाने होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Istock
क्या है ये स्कीम?
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपको हर महीने पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल के बाद आपको हर माह एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। आप इस स्कीम में 18-40 साल की उम्र के बीच आवेदन कर सकते हैं।

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : Istock
  • इसे आप ऐसे समझ सकते हैं, जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको हर महीने 210 रुपये इस योजना में निवेश करने होते हैं और ऐसा आपको 60 साल की उम्र तक करना होता है। फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे। - फोटो : istock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको अटल पेंशन योजना के तहत बुढ़ापे में हर महीने पेंशन मिले तो आपको इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है। यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं और योजना में आवेदन के बाद आपके मोबाइल पर मैसेज द्वारा जानकारी आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें