फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: टूट गया है घर, तो मरम्मत कराने के लिए सरकार दे रही है पैसे, जानिए क्या है आवेदन का तरीका

Sun, 08 Jan 2023 12:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process: देश में गरीब लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने साल 2015 में एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को भारत सरकार मकान निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी गरीब लोगों के आवास के लिए योजना का संचालन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अंबेडकर नवीनीकरण योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत मकान की मरम्मत के लिए राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 80 हजार रुपये प्रदान कर रही है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process)

  • अंबेडकर नवीनीकरण योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले saralharyana.gov.in पर विजिट करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको लॉगिन करना है। वहीं अगर आपने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कर रखा है।
  • इस स्थिति में आपको New user?Register here के विकल्प का चयन करना है।
  • इस बटन पर क्लिक करके आप पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

4 of 5
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock
  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन का फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करने के बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ambedkar Navinikaran Yojana Registration Process - फोटो : Istock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको 30 रुपये की पेमेंट करनी है।
  • इस तरह आप आसानी से हरियाणा सरकार की अंबेडकर नवीनीकरण योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें