PM Kisan Samman Nidhi 13 Kist Kab Aayegi 2023: देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। किस्त के पैसे 4 महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं।
अब तक भारत सरकार कुल 12 किस्त के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। पिछले साल अक्तूबर महीने में नई दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। 12वीं किस्त मिलने के बाद देशभर में कई किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं सरकार किस दिन 13वीं किस्त जारी कर सकती है।