अमरनाथ यात्रा करने से पहले आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए कि 13 साल से कम और 70 साल से ज्यादा आयु के लोग इस यात्रा को नहीं कर सकते हैं।
यात्रा करने से पहले आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में आपको यात्रा नहीं करने दी जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक परमिट फॉर्म केवल एक व्यक्ति के लिए ही मान्य होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 29 जून, 2024 से यह यात्रा शुरू हो जाएगी।