फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Cooling Tips: चिलचिलाती गर्मी में कूलर भी दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस ध्यान से करने होंगे ये काम

Wed, 01 Mar 2023 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कूलर दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Amar Ujala
Cooler Cooling Tips: गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचना पड़ता है, क्योंकि चिलचिलताी धूप और लू जैसी दिक्कतें लोगों को झेलनी पड़ती है। हालांकि, कई कामों के लिए घर के बड़ों या छोटों को बाहर जाना ही पड़ता है। वहीं, गर्मी का कहर तो घर के अंदर भी नजर आता है। तपती दीवारें कमरे के तापमान को और बढ़ा देती है, जिससे गर्मी कमरे में और ज्यादा लगती है। ऐसे में लोग कूलर चलाते हैं और एसी से इसलिए दूरी बनाते हुए नजर आते हैं क्योंकि इससे बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ बातों का ध्यान रखकर आपका कूलर भी एसी जैसी ठंडी हवा दे सकता है? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कूलर दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

कूलिंग पैड
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर ठंडी हवा करें, तो आपको इसके कूलिंग पैड का ध्यान रखना होगा। ध्यान रखें कि कूलिंग पैड ठीक से लगे हों और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलते रहें। अगर ये खराब हो जाते हैं, तो कूलर ठंडी हवा नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब कूलिंग पैड भीगते हैं तभी कूलर ठंडी हवा देता है।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
  • अगर आप चाहें तो कूलर के इन कूलिंग पैड को सिंगल की जगह डबल करके भी लगा सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से कूलर पहले के मुकाबले पानी ज्यादा खर्च होता है। पर ऐसा करने से कूलर की हवा दोगुनी ठंडी हो सकती है।

4 of 5
कूलर दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
ठंडा पानी और बर्फ डालें
  • अगर आप कूलर चलाते हैं, तो इसमें हमेशा ठंडा पानी ही डालें। जबकि आप चाहें तो ठंडे पानी की जगह कूलर में बर्फ भी डाल सकते हैं, क्योंकि आजकल ऐसे रूम कूलर आते हैं जिनमें बर्फ भी डलती है और ये कमरे को काफी अच्छी तरह ठंडा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर दे सकता है एसी जैसी ठंडी हवा, बस इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Istock
पाइप का ध्यान रखें
  • कूलर में पाइप का अहम रोल होता है, क्योंकि यही मोटर की मदद से पानी को ऊपर ले जाकर कूलिंग पैड तक पहुंचाता है। ऐसे में अगर पाइप मुड़ जाएं, खराब हो जाएं या फिर इनमें गंदगी इकट्ठा हो जाए, तो फिर कूलर कूलिंग करना बंद कर देता है। इसलिए इन बातो का ध्यान रखें, ताकि कूलर ठंडी हवा कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें