फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Future Explained: जानिए कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास बदल देगा हमारा भविष्य?

Sat, 19 Mar 2022 04:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock
हमारी आधुनिक सभ्यता एक नए विकास के दौर में प्रवेश करने जा रही है। डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे सुधार एक नए भविष्य के ताने बाने को रचने का काम कर रहे हैं। हमारे आने वाले भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक बड़ा योगदान होने वाला है। हेल्थ, ऑटो, डिफेंस एंड सिक्योरिटी, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, इंटरटेनमेंट, वर्चुअल रियलिटी, बैंकिंग एंड फाइनेंस, वर्क प्लेस आदि कई क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास एक नई क्रांति को लाने वाला है। ऐसे में इस बात को पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि एआई का विकास आने वाले दौर को एक क्रांतिकारी ढंग से परिभाषित करने का काम करेगा। आज बड़े पैमाने पर दुनिया के कई विकसित देश डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को लेकर एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास हमारे भविष्य को बदलने का काम करेगा?
विज्ञापन

2 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock

हेल्थ केयर

आज हेल्थ केयर इंडस्ट्री उस मुहाने पर खड़ी है, जहां पर वह एक बड़े बदलाव की गवाह बनने वाली है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास आने वाले समय में हेल्थ केयर की पारंपरिक व्यवस्था को बदलने का काम करेगा। आने वाले वक्त में एआई बेहद ही सूक्ष्म स्तर पर मरीजों की जटिल सर्जरी करने में सक्षम होगा, जिन्हें आज की तकनीकों के बल पर करना लगभग नामुमकिन है। एआई आने के बाद लोग अपने हेल्थ को रोजाना मॉनिटर करने का काम आज के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली ढंग से कर सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock
इसके अलावा आपके रिस्ट वॉच या रिस्ट बैंड में एआई इंस्टॉल होंगे, जो बीमारी को लेकर आपको पहले ही आगाह कर देंगे। ऐसे में आप समय रहते डॉक्टर से उस बीमारी का इलाज करा सकेंगे।

4 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock

जॉब्स  

आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विकास जिस तेजी से हो रहा है, उसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ सालों में एआई के आने से करोड़ों जॉब्स चली जाएंगी। लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में ऑटोमेटेड रोबोट आने के बाद बड़ी मात्रा में लोगों की जॉब खतरे में आ गई है। आने वाले भविष्य में एक बड़ी वर्कफोर्स एआई की होगी। ऐसे में इंसानों के लिए रोजगार के विकल्प काफी सीमित हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock

मैन्युफैक्चरिंग

भविष्य में निर्माण से जुड़े कार्य पूरी तरह ऑटोनॉमस होने वाले हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन को पूरी तरह से ऑप्टीमाइज करने का काम करेंगे। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एआई अकेले ही प्रोडक्ट को बनाने, जांचने, क्वालिटी चेक आदि कामों को करने का काम करेंगे। इसके अलावा वह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में ऊर्जा खपत और आंतरिक नियंत्रण को भी पूरी तरह कंट्रोल करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock

ऑटो

कई विशेषज्ञों की मानें तो ऑटो इंडस्ट्री उस मोड़ पर आ चुकी है, जहां पर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से कार इंडस्ट्री एक नई क्रांति से गुजरने वाली है, जिसका व्यापक असर कार की डिजाइन, उपकरण से लेकर उसकी दूसरी चीजों पर पड़ेगा। एआई आने के बाद आने वाले कुछ वक्तों में सेल्फ ड्राइविंग कारें आपको सड़कों पर चलती दिखेंगी। इन कारों के आने के बाद कैब सर्विस जैसे ओला और उबर ड्राइवरलेस हो जाएंगी। इससे ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AI Future Explained - फोटो : Istock

एजुकेशन

भविष्य में क्लासरूम डिजिटल होने वाले हैं। आज जहां टीचर्स का काफी समय होमवर्क, ग्रेडिंग और इवेल्यूशन करने में व्यतीत हो जाता है। वहीं भविष्य में एआई इन कामों का काफी आसान बना देगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने के बाद हमारी शिक्षा की पारंपरिक व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी। एआई के आने से आप ज्यादा पर्सनलाइज्ड और आरामदायक स्थिति में पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें