फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या चाहिए दस्तावेज और क्या आप हैं पात्र? यहां जानें एक क्लिक में

Wed, 09 Oct 2024 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के जरिए उन लोगों को योजना से जोड़ा जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना के जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। सरकार इस योजना पर हर साल काफी पैसे खर्च करती है जिससे पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद उनको मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा? क्या आप जानते हैं कि पात्र लोगों को आवेदन के समय क्या दस्तावेज चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है तो इसके लिए पात्रता सूची है। जो लोग इस कैटेगरी में हैं, वे पात्र माने जाते हैं...
 
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, तो आप पात्र हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है तो आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं, तो भी आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आप आयुष्मान कार्ड?
  • जो लोग पात्र हैं उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है। यहां पर आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और इसके बाद सबकुछ सही रहने पर आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है
  • वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
इन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत
  • जब आप आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन जैसे भी आवेदन करते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर चाहिए होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें