फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: अगर आपका भी बन चुका है आयुष्मान कार्ड, तो बीमार होने पर ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Fri, 30 Aug 2024 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इन योजनाओं पर सरकार पैसे भी काफी खर्च करती है। अगर आप भी चाहें तो पात्र होने पर किसी भी योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसको भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद आप इसी कार्ड की मदद से 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आपका भी ये कार्ड बन चुका है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इस कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : istock
इस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड का:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और अब चाहते हैं कि आप इसका इस्तेमाल करके मुफ्त इलाज करवाएं तो आप करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ये पता करना होता है कि आपके शहर में कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब जब आप जान चुके हैं कि कौन सा अस्पताल रजिस्टर्ड है तो ऐसे में आपको उस अस्पताल में जाना है
  • फिर यहां आप देखेंगे कि अस्पताल में मित्र हेल्प डेस्क बना होगा
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • फिर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके कार्ड को वेरिफाई करते हैं
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कैसे करें? - फोटो : istock
कहां से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप पात्र हैं तो आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित द्सातवेज देने होते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद सब कुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें