Ayushman Bharat Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक सरकार लाभ पहुंचाने का काम करती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से जुड़कर काफी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि आप पात्र हैं भी या नहीं। साथ ही आप यहां इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...