Ayushman Card Eligibility: कई तरह की सरकारी योजनाओं के बीच शायद आप भी किसी योजना से जुडे हों? राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' को ही ले लीजिए। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। बस आपको आवेदन से पहले अपनी पात्रता चेक कर लेनी चाहिए। वरना अपात्र होने पर आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...