अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आधार हमारे लगभग सभी कामों के लिए जरूरी है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो और यहां तक कि एक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड का पास में होना अनिवार्य है। वहीं, आधार कार्ड की जितनी जरूरत बड़ी है, उतने ही इसको लेकर फ्रॉड की खबरें भी सामने आती रहती हैं। दरअसल, बीते कुछ समय में जालसाज लोगों को आधार कार्ड के जरिए भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आधार कार्ड को संभालकर रखा जाए और कुछ बातों का ध्यान रखकर होने वाले फ्रॉड से बचा जाए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपकी कौन सी गलतियां आपके साथ फ्रॉड होने का कारण बन सकती हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...