Aadhaar Card Update: भारत में लोगों के लिए आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा दूसरे कार्यों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसकी वजह से वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। अक्सर लोगों का पता और मोबाइल नंबर बदलता रहता है। ऐसे में आधार कार्ड में इन जानकारियों को अपडेट करना बहुत जरूरी है।
अगर आप आधार कार्ड में इन जानकारियों को अपडेट नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपको आगे चलकर कई जरूरी कार्यों को कराने में रुकावटें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बदले हुए पता और मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट कर सकते हैं। इस कार्य को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करा सकते हैं।