How to Change Aadhaar Card Photo: कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जिनकी जरूरत आए दिन पड़ती रहती है। जैसे- आपका आधार कार्ड। दरअसल, सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खुलवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, आधार कार्ड में कार्डधारक की पासपोर्ट साइज फोटो भी होती है, जो आधार बनते समय क्लिक की जाती है। पर पुरानी होने की वजह से ये काफी धुंधली हो जाती है और फिर दोस्त आदि फोटो बदलने के लिए कहते रहते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...