फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Medicines: मेडिकल स्टोर पर खुले में बिक रही नकली दवाइयां, कहीं आप तो नहीं हो रहे धोखे का शिकार

Fri, 29 Dec 2023 01:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
How To Identify Fake Medicines: दवाओं का हमारे जीवन में बहुत उपयोग है। विभिन्न बीमारी से संक्रमित होने पर दवाएं ही हमें ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये विभिन्न रोगों के लक्षणों को कम करके व्यक्ति का इलाज करती हैं। यही नहीं दवाओं का उपयोग शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने में भी किया जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दवाएं हमारे लिए काफी उपयोगी हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों कई मेडिकल स्टोर पर मुनाफा कमाने के लिए असली के नाम पर नकली दवाओं को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इन नकली दवाओं का सेवन करने पर आपका स्वास्थ्य ठीक होने की बजाए और भी ज्यादा खराब हो सकता है। ऐसे में आपको इसको लेकर सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
दवाओं को खरीदते समय आप उसकी वास्तविकता की जांच दवा की पैकेजिंग को देखकर कर सकते हैं। नकली दवाओं की पैकेजिंग खराब गुणवत्ता वाली होती है। इसमें कई बार दवाओं के विषय में स्पष्ट जानकारी भी नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
वहीं जो असली दवाएं होती हैं। उनकी पैकेजिंग ठीक ढंग से होती है। पैकेजिंग पर दवाओं के विषय में स्पष्ट जानकारी होती है। इसके अलावा उस पर एक खास तरह का क्यूआर कोड भी होता है, जिसे स्कैन करके आप दवा के विषय में संपूर्ण जानकारी को जान सकते हैं। 

4 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
आपने मेडिकल स्टोर से जिस दवा को खरीदा है। उसे आप अपने डॉक्टर को दिखाकर भी असली नकली में पहचान कर सकते हैं। डॉक्टर दवा को देखने के बाद आसानी से उसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकता है। 

Indian Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगा रहा स्टेशनों पर पैनिक बटन, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Identify Fake Medicines - फोटो : Istock
आपको दवा की खरीदारी हमेशा विश्वसनीय जगह से करनी चाहिए। अक्सर देखने को मिलता है कि नकली दवाएं गैर कानूनी और असुरक्षित स्त्रोतों से बेची जाती है। आपको इन जगहों से भूलकर भी दवाओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें