57 Countries You Can Visit Without Visa: हम में से अधिकतर लोगों को घूमने फिरने का काफी शौक होता है। ऐसे में कई बार हम विदेश में भी घूमने की प्लानिंग करते हैं। हालांकि, विदेश यात्रा करने के लिए कई झंझटों का सामना करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने से लेकर वीजा अप्लाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप वीजा के बगैर ही यात्रा कर सकते हैं। आपको इस बारे में जानकर आश्चर्य होगा कि अगर आप भारतीय हैं, तो आप दुनिया के 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से उन 57 देशों की लिस्ट साझा करने जा रहे हैं, जहां भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -