लोग अपनी आजीविका के लिए बिजनेस या फिर नौकरी करते हैं। वहीं, जब आप कहीं नौकरी करते हैं, तो आपको पूरे महीने काम करने के बाद सैलरी मिलती है। इससे लोग अपना घर चलाते हैं। वहीं, सैलरी के अलावा कर्मचारियों को कंपनी कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। वहीं, सरकार द्वारा कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा भी दी जाती है, जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा संचालित किया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे काटे जाते हैं, जो उनके पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं और नियम के मुताबिक इतने ही पैसे कंपनी भी अपने कर्मचारी के खाते में जमा करती है। आप इस पैसे को अपनी सुविधा अनुसार निकाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करना है, तो इसके लिए तीन तरीके हैं जिनकी मदद से आप इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...