फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: अंतिम-चार में पहुंचीं विनेश फोगाट, आज रात ही खेलेंगी सेमीफाइनल, पदक से बस एक कदम दूर

Tue, 06 Aug 2024 04:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अब वह पदक पक्का करने से बस एक कदम दूर हैं। विनेश पिछले एक साल से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। विनेश आज रात सवा दस बजे अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
1 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : Amar Ujala
भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने अपना प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को ही खेला और क्या शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व नंबर एक को हराया, फिर दूसरे मैच में टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीतकर आ रही पहलवान को चित कर दिया। इस तरह विनेश ने अंतिम चार में जगह बनाई। अब वह पदक पक्का करने से बस एक कदम दूर हैं। विनेश पिछले एक साल से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। विनेश आज रात पौन 10 बजे के बाद वह कभी भी अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी।
विज्ञापन

ओलंपिक चैंपियन सुसाकी को पहले मैच में हराया

2 of 4
विनेश फोगाट और सुसाकी - फोटो : Twitter
विनेश ने अंतिम 16 मैच में मंगलवार को जापान की विश्व नंबर एक युई सुसाकी को 3-2 हरा कर बड़ा उलटफेर किया। चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी 15 सेकंड से पहले उनके पास 2-0 की बढ़त थी।अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी 15 सेकंड में जापान की चैंपियन पहलवान को टेकडाउन कर जीत हासिल की। विनेश ने 3-2 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

सुसाकी को आखिरी कुछ सेकंड में हराया

3 of 4
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
जापान ने इसके खिलाफ अपील भी की, लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी। विनेश शुरुआती एक मिनट मे सुसाकी कोई पकड़ बनाने का कोई मौका नहीं दिया। सुसाकी हालांकि दूसरे मिनट में बढ़त बनाने में सफल रही। विनेश ने सुसाकी की आक्रमण का अपनी मजबूत रक्षण से शानदार जवाब दिया। दूसरे राउंड में भी सुसाकी विनेश की रक्षण को भेदने में सफल नहीं रही लेकिन उन्होंने एक अंक हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली। विनेश ने अपना सर्वश्रेष्ठ आखिरी कुछ सेकेंडों के लिए बचा रखा था और उनके अचानक से अपनाये गये आक्रामक रवैये ने जापान की पहलवान को संभलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच विनेश ने कैसे जीता?

4 of 4
लिवाच और विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
इसके लगभग एक घंटे बाद अपने क्वार्टर फाइनल मैच में विनेश यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के सामने उतरीं। लिवाच ने प्री क्वार्टर फाइनल में टेक्निकल सुपीरियोरिटी के आधार पर 10-0 से जीत हासिल की थी। हालांकि, विनेश के सामने वह कमजोर नजर आईं। विनेश ने शुरू में ही 4-0 की बढ़त ले ली और फिर स्कोर 6-0 कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की पहलवान ने वापसी की कोशिश की और दो अंक बटोरे। हालांकि, विनेश ने फिर एक अंक लिया। आखिरी कुछ सेकंड में यूक्रेन की पहलवान लिवाच ने वापसी की कोशिश की, लेकिन पांच अंक तक ही पहुंच सकीं। इस तरह विनेश ने लिवाच को 7-5 से हरा दिया। अब उनका उनका सामना सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमान लोपेज से होगा। युसनेलिस ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी को टेक्निकल सुपीरियोरिटी से हराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें