WWE में पुरुष रेसलर्स की तरह महिला रेसलर्स का भी खूब दबदबा है। महिला रेसलर्स की ट्रेनिंग भी पुरुष रेसलर्स जितनी ही कड़ी होती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि लगातार एकसाथ काम करते-करते उनके बीच संबंध काफी अच्छे भी हो जाते हैं, जिनमें से कुछ आगे चलकर एक-दूसरे के साथ शादी भी करते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि पति-पत्नी की जोड़ी एक ही समय एक ही स्टोरीलाइन का हिस्सा रहती है। कई बार वो एक दूसरे के खिलाफ भी रिंग में उतरते हैं। आइए जानते हैं WWE की उन जोड़ियों के बारे में, जो एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं।