हल्क होगन
- फोटो : getty
हल्क होगन को अब तक का सबसे महान WWE सुपरस्टार माना जाता है। 1980 में WWF में उनका उदय एक क्रांति थी, जो कुश्ती में रुचि रखता था, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हल्कमानिया की दीवानगी ने भयावह तूफान की तरह कुश्ती की दुनिया पर कब्जा कर लिया। उनके सिग्नेचर मूव्स उनका अपने शर्ट को फाड़ना, ये सब फैन्स के दिमाग पर दीवानगी की तरह हावी हुई और आज भी ये सब चीजें कुश्ती के शौकीनों की याद में गुदगुदाती हैं।
हल्क होगन भले ही अब नहीं खेलते हैं, लेकिन उनकी दीवानगी अभी भी देखने को मिलती है। वह इस खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे और WWE के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार बने रहेंगे।