फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं इशांत शर्मा की पत्नी, रह चुकीं हैं भारत की बड़ी खिलाड़ी

Fri, 26 Feb 2021 01:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह - फोटो : social media
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने दो दिन में ही टेस्ट मैच जीत लिया। पिंक बॉल से खेला गया यह डे-नाइट टेस्ट इशांत शर्मा का 100वां मैच था। मुकाबले के पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह ने इशांत को सम्मानित भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह भी इशांत के साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी प्रतिमा के साथ इशांत - फोटो : ट्विटर @ImIshant
स्मृति चिन्ह और 100वीं टेस्ट की स्मरणीय कैप लेते हुए पत्नी के साथ इशांत की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। टीममेट्स के बीच लंबू के नाम से विख्यात इस क्रिकेटर ने खुद फोटो ट्वीट की। प्रतिमा अक्सर इशांत का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचतीं रहतीं हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। प्रतिमा भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की सदस्य रही हैं। प्रतिमा ने 2003 में 13 साल की उम्र में बास्केटबॉल खेलना शुरू किया था।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
2006 में वह भारतीय जूनियर महिला बास्केटबॉल टीम में आ गई थी और 2008 में वह इस टीम की कप्तान बन गई थी। इशांत और प्रतिमा दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई था। लंबे समय तक डेट करने के दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

5 of 7
अपने परिवार के साथ प्रतिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा का परिवार वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे पांच बहनों में सबसे छोटी हैं, जिन्हें भारतीय बास्केटबॉल में सिंह सिस्टर्स के नाम से पहचाना जाता है। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं। दिव्या सिंह भी भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रतिमा की एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं। जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भी राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। इकलौता भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर है। इनके पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान इशांत टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट चटकाने वाले छठे भारतीय तथा कपिल देव और जहीर खान के बाद देश के तीसरे तेज गेंदबाज बन चुके हैं। इशांत ने अपना टेस्ट पदार्पण 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। इशांत ने 11 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं और एक मैच में एक बार 10 विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें