2008 के बीजिंग ओलंपिक विजेता और वर्तमान विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही मैच में मोरक्को के हाथों उलटफेर का शिकार हो गया। हालांकि, इस मैच में जमकर ड्रामा हुआ। आइए जानते हैं...
पेरिस ओलंपिक में मुकाबलों की हंगामेदार शुरुआत हुई है। अर्जेंटीना और मोरक्को के बीच जिस फुटबाल मैच को 2-2 से ड्रॉ घोषित कर दिया, उसका परिणाम मोरक्को समर्थकों के हंगामे के दो घंटे बाद बदल गया। अर्जेंटीना की ओर से स्टॉपेज समय के 16वें मिनट में किए गए गोल के बाद सेंट एटिने स्टेडियम में मोरक्को के समर्थक मैदान में घुस आए। उनके जबरदस्त हंगामे के बाद आयोजकों ने कहा मैच अभी समाप्त नहीं हुआ है। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वार) की ओर से दर्शकों के हंगामे के बाद गोल की समीक्षा की गई, जिसे खारिज कर स्कोर वापस 2-1 से मोरक्को के पक्ष में कर दिया गया। बाद में मैच खाली स्टेडियम में तीन मिनट 15 सेकंड के लिए कराया गया। मोरक्को ने यह मैच 2-1 से जीता।
विज्ञापन
2 of 4
अर्जेंटीना बनाम मोरक्को
- फोटो : Paris Olympics
ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट ने भी मैच 2-2 से ड्रॉ घोषित किया
2008 के बीजिंग ओलंपिक विजेता और वर्तमान विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही मैच में मोरक्को के हाथों उलटफेर का शिकार हो गया। मोरक्को के लिए रहीमी सुफियान ने 45वें और 49वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। साइमन ज्यूलिआनो ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। मोरक्को जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन अंतिम क्षणों में मेदिना क्रिस्टियन ने गोल कर अर्जेंटीना को 2-2 की बराबरी दिला दी। यहीं से हंगामा शुरू हुआ।
विज्ञापन
3 of 4
अर्जेंटीना बनाम मोरक्को
- फोटो : Paris Olympics
मोरक्कों के समर्थकों का मानना था कि मेदिना ऑफ-साइड थे। गोल होते ही मैच समाप्त घोषित कर दिया गया। ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परिणाम 2-2 ड्रॉ घोषित कर दिया गया। मैदान पर उतरे दर्शकों का हंगामा थमते नहीं देख, घोषणा की गई कि मैच खत्म नहीं हुआ है और वार गोल की समीक्षा करेगा। वार ने काफी देर के बाद मेदिना का गोल खारिज किया। दो घंटे बाद जब सारे दर्शक मैदान से बाहर चले गए तो खाली स्टेडियम में मैच कराया गया।
स्पेन ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर विजयी आगाज किया
वहीं, इसी माह यूरोपियन चैंपियन बनने वाले स्पेन ने उज्बेकिस्तान को 2-1 से हराकर विजयी आगाज किया। यह मुकाबला फ्रेंच फुटबाल स्टार काइलिन म्बापे के पुराने घर पार्क डेस प्रिंसेज में खेला गया। फीफा अध्यक्ष जियानी इंफेंटीनो ने मैच से पहले दोनों टीमों के फुटबालरों से हाथ मिलाया। स्पेन के लिए पहला गोल मार्क प्यूबिल ने 29वेें मिनट में किया। एल्डोर शोमुरोदोव ने पेनाल्टी पर गोल कर उज्बेकिस्तान को बराबरी दिलाई, लेकिन सर्गियो गोमेज ने 62वें मिनट में गोल कर स्पेन को जीत दिला दी।