फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 में इन सितारों की चमक पड़ी फीकी, यहां देखें फ्लॉप खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Tue, 17 Jul 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
FIFA WORLD CUP 2018
फ्रांस ने दूसरी बार फीफा विश्व कप जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। फ्रांस छठा ऐसा देश बन गया है जिसने दो या दो से ज्यादा बार विश्व कप जीता है। इस विश्व कप ने दुनिया को कई ऐसे नए खिलाड़ी दिए जिनकी चमक के आगे सितारे भी फीके पड़ने लगे हैं, तो वहीं कई स्टार फुटबॉलर के खराब प्रदर्शन के लिए भी इस विश्व कप को हमेशा याद रखा जाएगा...
विज्ञापन

लियोनेल मेसी

2 of 7
messi
आइसलैंड के खिलाफ पैनल्टी गंवाकर अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी भारी दबाव में आ गए। जिस तरह के चमत्कारिक खेल की उम्मीद उनसे की गई थी, वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। पहले ही माना जा रहा था की मेसी का यह आखिरी विश्व कप होगा। अर्जेंटीना के लिए यह बड़ी अफसोस की बात है कि उसके स्टार खिलाड़ी के दम पर टीम ने आज तक कोई विश्व कप नहीं जीता।
विज्ञापन

मोहम्मद सालाह

3 of 7
mohammed salah
लिवरपूल के इस सितारे को विश्व कप का सबसे बड़ा स्टार घोषित कर दिया गया था, लेकिन चोट के चलते वह पहला मैच नहीं खेले। रूस और सऊदी अरब के खिलाफ वह खेले और एक-एक गोल किया। पर उनकी टीम बुरी तरह हार कर ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई।

थॉमस मुलर

4 of 7
thomas mullar
इस स्टार खिलाड़ी ने विश्व कप में अब तक 10 गोल दागे हैं, लेकिन इस बार वह एक भी गोल नहीं कर पाए। कई मैचों में तो सिर्फ उन्हें बेंच पर बैठाए रखा।
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

5 of 7
ronaldo
ग्रुप मैच में स्पेन के खिलाफ पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार हैट्रिक लगाई थी, लेकिन टीम अपने जोश और जज्बे को टूर्नामेंट में आगे बरकरार नहीं रख पाई।
विज्ञापन

नेमार

6 of 7
neymar
ब्राजील के कप्तान नेमार से इस बार फैंस को काफी उम्मीदें थीं। इस विश्व कप में सिर्फ दो गोल करने वाले नेमार अपने खेल से ज्यादा मैदान पर एक्टिंग और नौटंकी के लिए चर्चाओं में बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुइस सुआरेज

7 of 7
suarez
इस शानदार खिलाड़ी के दाम पर टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। लेकिन फ्रांस के खिलाफ उनसे जो उम्मीद की गई थी, उस पर वह खरे नहीं उतर सके। विश्व कप 2018 में इस खिलाड़ी के नाम भी दो गोल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें