फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप ने दुनिया को दिए ये 5 सितारे, पेले-माराडोना की तरह हमेशा रखा जाएगा याद

Tue, 17 Jul 2018 11:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
FIFA WORLD CUP 2018
विश्व कप फुटबॉल में 32 दिनों के घमासान के बाद फ्रांस के रूप में नया चैंपियन मिल गया है। इस विश्व कप ने कई नए सितारों को खोज निकाला है, जिनकी तुलना भविष्य में पेले और माराडोना जैसे खिलाड़ियों से हो सकती है। आइए इसी कड़ी में जानते हैं फीफा विश्व कप 2018 में उभरकर सामने आने वाले पांच स्टार फुटबॉलर्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

कायलियन एमबापे

2 of 7
Mbappe
फ्रांस के 19 वर्षीय इस युवा ने अपनी तेजी से सभी को हैरान किया है। अर्जेंटीना के खिलाफ उनका प्रदर्शन अचंभित करने वाला था। 444 मिनट देखकर उन्होंने तीन गोल किए हैं। 
कायलियन एमबापे (19 साल, 207 दिन) में विश्व कप फाइनल में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले ब्राजील के पेले (17 साल, 249 दिन)1958 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले युवा खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन

रोमेलु लुकाकू

3 of 7
Romelu Lukaku
रेड डेविल्स के इस स्ट्राइकर ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की। पनामा और ट्यूनीशिया के खिलाफ उन्होंने दो-दो गोल किए। जापान के विरुद्ध भी उनका खेल शानदार था। इस शानदार खिलाड़ी की बदौलत टीम तीसरे पायदान तक पहुंची थी।

थिबॉट कुर्टियोस

4 of 7
thibaut courtois
इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 27 बचाव के साथ बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कुर्टियोस को शानदार गोलकीपिंग के लिए गोल्डन ग्लव्स का पुरस्कार दिया गया। हालांकि थिबॉट के अलावा भी चार ऐसे गोलकीपर्स थे, जन्होंने अपने शानदार डिफेंस से प्रतिद्वंद्वी टीमों की हालत खराब कर दी।
विज्ञापन

एंटोनी ग्रीजमैन

5 of 7
एंटोनी ग्रीजमैन
फ्रांस के इस अटैकिंग मिडफील्डर ने इस विश्व कप में 19 निशाने गोल पोस्ट पर साधे थे। इसके अलावा तीन गोल भी किए। फीफा विश्व कप 2018 में पहली पेनल्टी पर गोल करने वाला यही खिलाड़ी था।
विज्ञापन

हैरी केन

6 of 7
Harry Kane
इंग्लैंड के 23 वर्षीय कप्तान हैरी केन इस बार फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट से सम्मानित किए गए हैं। थ्री लॉयन्स के सेमीफाइनल तक पहुंचने के पीछे इस खिलाड़ी का काफी योगदान रहा है। पनामा के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले हैरी केन ने इस विश्व कप में छह गोल दागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ल्यूका मोदरिच

7 of 7
लुका मोड्रिक
क्रोएशिया के मिडफील्डर ल्यूका मोदरिच ने अपने फुटबॉल स्किल से गजब की छाप छोड़ी है। छह मैचों में 604 मिनट खेले हैं और 63 किलोमीटर दौड़कर गोल किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें