दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन बेलारूस की सबालेंका इस सप्ताह के आखिर में मियामी ओपन में हिस्सा लेंगी। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सबालेंका इस टूर्नामेंट में बनी रहेंगी या टूर्नामेंट से हट जाएंगी।
मियामी पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पूर्व एनएचएल आइस हॉकी खिलाड़ी और टेनिस स्टार अरीना सबालेंका के बॉयफ्रेंड कॉन्स्टेंटिन कोल्तसोव की मौत एक स्पष्ट आत्महत्या है। पुलिस प्रवक्ता आर्गेमिस कोलोम ने जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर सेंट रेजिस बाल हार्बर रिजॉर्ट में एक व्यक्ति के बालकनी से कूदने के मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। मियामी पुलिस विभाग, होमिसाइड ब्यूरो तुरंत वहां पहुंचे और अब आत्महत्या के एंगल से की जा रही है। किसी तरह के षड्यंत्र की आशंका नहीं है।'
विज्ञापन
2 of 6
कोल्तसोव और सबालेंका
- फोटो : Social Media
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन बेलारूस की सबालेंका इस सप्ताह के आखिर में मियामी ओपन में हिस्सा लेंगी। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली और इस साल की शुरुआत में मेलबर्न ओपन का खिताब बरकरार रखने वाली 25 साल की यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बनी रहेंगी या टूर्नामेंट से हट जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
कोल्तसोव और सबालेंका
- फोटो : Social Media
कोल्तसोव बेलारूस टीम के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी हैं। उनका करीब 18 साल का करियर रहा था। वह नेशनल हॉकी लीग में पीट्सबर्ग पेंग्विन्स के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं। वह 2002 से 2006 तक इस टीम का हिस्सा रहे थे। इसके साथ ही 2002 और 2010 में विंटर ओलंपिक में बेलारूस टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। बेलारूस हॉकी महासंघ ने मंगलवार को कहा कि कोल्तसोव के निधन की पुष्टि बेलारूस हॉकी महासंघ ने की थी। महासंघ ने अपनी वेबसाइट पर कहा- हम शोक में हैं।
4 of 6
कोल्तसोव और सबालेंका
- फोटो : Social Media
बेलारूसी हॉकी महासंघ ने लिखा- संघ परिवार, दोस्तों और उन सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है जो कोल्तसोव को जानते थे और उनके साथ काम करते थे। कोल्तसोव ने अपने खेल करियर में एनएचएल में पिट्सबर्ग पेंगुइन के साथ भी काम किया था, जहां उन्होंने 2003 और 2006 के बीच 144 मैच खेले थे। टीम ने एक बयान में कहा- पेंगुइन पूर्व पेंगुइन फारवर्ड कोल्तसोव के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
विज्ञापन
5 of 6
कोल्तसोव और सबालेंका
- फोटो : Social Media
वह दो विंटर ओलंपिक खेलों के साथ-साथ ही नौ विश्व चैंपियनशिप में बेलारूस के लिए खेल चुके हैं। उनकी पहली पत्नी जूलिया के साथ उनके तीन बच्चे थे। अपनी पहली पत्नी को उन्होंने सबालेंका के साथ रिलेशनशिप शुरू करने से पहले 2020 में तलाक दे दिया था। 2016 में अपने प्रोफेशनल करियर को खत्म करने के बाद उन्होंने कई टीमों के लिए कोचिंग भी की। हाल फिलहाल में वह कोन्टिनेंटल हॉकी लीग में सलावात यूलाएव उफा टीम के असिस्टेंट कोच भी रही थे। 2022 से 2024 तक उन्होंने इस पद को संभाला था।
हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कोल्तसोव औपर सबालेंका के बीच रिलेशनशिप कैसे शुरू हुआ था, लेकिन दोनों 2021 से साथ हैं। दोनों ने जून 2021 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते थे। कोल्तसोव सबालेंका से 17 साल बड़े थे। कोल्तसोव की कोचिंग में खेल चुकी सलावात यूलाएव टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया था और उन्होंने अपने पूर्व कोच को श्रद्धांजलि दी थी। टीम का कहना था कि वह इस खबर से चौंक गए हैं। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में उनके दोस्तों और परिवार वालों के साथ हैं।