फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें

Wed, 12 Apr 2023 11:16 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : अमर उजाला
Vidur Niti in Hindi: महात्मा विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जिनकी बुद्धिमता, ज्ञान और नीतियां आज भी जीवन में उतारने योग्य हैं। महात्मा विदुर कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांपने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। महात्मा विदुर ने 6 ऐसी चीजों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें हासिल करने वाला व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होता है। इन चीजों के होने से व्यक्ति संसार के सभी सुखों को भोग पाता है। चलिए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं... 

Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से खूब मिलेगी सफलता
विज्ञापन

2 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : iStock
ज्ञान
महात्मा विदुर के अनुसार ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की तरह कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ रहता है। ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय का सबसे बड़ा साधन होता है, इसलिए ज्ञानी व्यक्ति संसार में सबसे भाग्यशाली होता है।  
विज्ञापन

3 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : iStock
मीठी वाणी 
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति मीठा बोलता है, उसके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। बुरे और कटु वचन बोलने वाले लोगों का स्वभाव भी उनकी भाषा की तरह बुरा बन जाता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है भाग्य भी उसी का साथ देता है।

4 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : iStock
आज्ञाकारी संतान
महात्मा विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खुशबू से महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो तो समस्त कुल का नाश हो जाता है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह इस संसार में सबसे सुखी और भाग्यशाली है। 

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये काम 
विज्ञापन

5 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : iStock
निरोगी काया 
विदुर नीति के अनुसार यदि मनुष्य निरोगी है, तो वह भाग्यशाली है। जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों को भोग कर सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : Istock
आय का साधन 
व्यक्ति को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आय के साधन को जुटाना पड़ता है। जिस व्यक्ति के पास आय के साधन नहीं होते हैं, वह व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं जिनके पास आय के साधन होते हैं, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें - फोटो : istock
अच्छे आचरण वाला जीवनसाथी 
विदुर नीति के अनुसार जिस व्यक्ति के पास समझदार और अच्छे आचरण वाला जीवनसाथी है वो संसार में सबसे सुखी इंसान माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें