फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: जीवन में इन कमियों के कारण नहीं मिलती सफलता, जानिए क्या कहती है विदुर नीति

Fri, 06 Oct 2023 12:20 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आज भी महात्मा विदुर की नीतियों का पालन किया जाता हैं। यदि विदुर नीतियों की गांठ बांध ली जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
1 of 5
vidur niti - फोटो : Social Media
Vidur Niti In Hindi: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आज भी महात्मा विदुर की नीतियों का पालन किया जाता हैं। यदि विदुर नीतियों की गांठ बांध ली जाए, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बरकरार रहेगी। महाराजा धृतराष्ट्र के छोटे भाई महात्मा विदुर महाभारत के महत्वपूर्ण पात्रों में से एक थे। बता दें, वह बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने महाराजा धृतराष्ट्र के साथ मिलकर धन, गृहस्थ, राजनीति जैसे सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया हैं। इन्हीं बातों का संकलन ही विदुर नीति हैं। आज भी हम सभी जीवन में विदुर नीति को अपनाते हैं। इन नीतियों में कई बातों का जिक्र किया गया है जिनका हमारे दिनचर्या में भी अधिक महत्व है। विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य में मौजूद कमियों का जिक्र भी किया है, जिस कारण वह अपना लक्ष्य प्राप्त करने में असफल हो जाता है। इन कमियों के कारण ही उसके जीवन में भी कई  बाधाएं आती हैं। आइए इस लेख के माध्यम से उन कमियों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vidur Niti - फोटो : अमर उजाला
नींद की चाह
जिस इंसान को नींद व आराम करना प्रिय होता है, वह भविष्य को संवारने के अवसर गंवा देता है। दरअसल, जब भी आप सोते हैं तो आप कई सारे मौके को गंवा देते हैं। इसलिए जीवन में ज्यादा सोने वाली आदत को त्यागना हमारे लिए लाभदायक होता है। जितनी जरूरी है उतनी ही नींद लें।
विज्ञापन

3 of 5
vidur niti - फोटो : istock
हमेशा भगवान पर निर्भर रहना
यदि आप हर काम भगवान के भरोसे करते हैं, तो यह गलत है। महात्मा विदुर कहते है कि मनुष्य अपने काम व कर्म से भगवान का भरोसा जीतने में कामयाब रहता है। इसलिए जो अपने लिए काम करता है, भगवान भी उसी का साथ देते हैं। भगवान पर विश्वास करना अच्छी बात है लेकिन उनके भरोसे पर काम छोड़ना बहुत गलत है।

4 of 5
Vidur Niti - फोटो : अमर उजाला
आलस्य से रहें दूर
महात्मा विदुर की नीतियों के अनुसार, अगर आपके भीतर आलस्य है तो आप कभी भी अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकते। आमतौर पर लोग अपना काम कल पर टाल देते हैं। ऐसे में मनुष्य इन सब आदतों का आदी हो जाता है और उसके नुकसान का पिटारा भर जाता है। इसलिए हमेशा आलस्य से दूर रहने की सलाह दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vidur niti
अधिक फल की चाह रखने वाला
हमेशा से ही हमें सिखाया जाता है कि, कर्म करो फल की चिंता मत करो। उसी पर महात्मा विदुर कहते है कि जो लोग कम मेहनत करते है और फल की चाह अधिक रखते है, उन्हें कभी भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती है। मनुष्य को कभी भी फल की चाह नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें