ज्योतिष में शनिवार के उपाय शनि ग्रह की शांति के लिए किए जाते हैं। ये उपाय व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति दिलाते हैं और शनि की बुरी नजर से बचाते हैं। इतना ही नहीं, इन उपायों को कर व्यक्ति शनि के शुभ प्रभावों को भी प्राप्त करता है। शनि ग्रह को कर्मफलदाता के नाम से जाना जाता है। यह व्यक्तियों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देता है। लेकिन जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष हो तो यह उसके जीवन में परेशानियों का अंबार लगा देता है। ऐसे में शनिवार के उपाय से कुंडली में शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।