फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इंसान की ये आदतें उसे बना देती हैं कंगाल, मान-सम्मान में भी आती है कमी

Mon, 22 Apr 2024 06:51 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Niti - फोटो : istock
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन वर्तमान में भी किया जाता है। उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों को अपनाने से जीवन में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा ये नीतियां व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी व्यक्ति को व्यापक मार्गदर्शन देती है। इस नीति शास्त्र में जीवन-व्यवहार के साथ-साथ व्यक्ति की उन आदतों का भी जिक्र है, जो मनुष्य की दुश्मन होती है। दरअसल, कई बार इंसान की कुछ आदतों के कारण ही वह जीवन में असफलताओं का सामना करता है। हालांकि, उन आदतों की पहचान न होने के कारण वह उनका त्याग करने में असमर्थ भी होता है। ऐसे में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो व्यक्ति के लिए हानिकारक होती है। इसी कड़ी में आइए उन आदतों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Niti - फोटो : istock
गंदगी से रहना
आचार्य चाणक्य के अनुसार गंदगी से रहने की आदत व्यक्ति के विनाश का कारण बनती है। अपने आस-पास गंदगी रखने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता का स्तर बढ़ता है। ऐसे लोग सदैव दरिद्र रहते हैं। इसलिए भूलकर भी अपने घर के आस-पास गंदगी न रखें।
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Niti - फोटो : istock
फिजूल धन खर्च करना
आमतौर पर कुछ लोग बिना सोचे समझे धन खर्च करते हैं। व्यक्ति की ये आदतें उसके लिए समस्या का कारण बनती है। ऐसे लोग भविष्य के लिए धन संचय करने में भी असमर्थ होते हैं। इसलिए धन खर्च के लिए योजना जरूर बनाएं।

4 of 5
Chanakya Niti - फोटो : istock
आलस्य में रहना
इंसान का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है। आलस्य के चलते व्यक्ति लाभ के अवसरों को भी गंवा देता है। साथ ही आलसी स्वभाव के कारण वह असफलताओं का सामना करता है। ऐसे लोग आर्थिक तंगी का सामना भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Niti - फोटो : istock
कटु वचन
आचार्य चाणक्य ने इंसान की कड़वी बोली को उसका दुश्मन बताया है। उनका मानना है कि व्यक्ति को कभी भी किसी को कड़वे बोल नहीं बोलने चाहिए। ऐसा करने से उसके मान सम्मान में गिरावट आती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति हमेशा अकेले रहता है। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें