Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती हैं। उन्होंने जीवन से जुड़े सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में सुखी जीवन के रहस्य छिपे हैं। वहीं उज्ज्वल भविष्य के लिए आमतौर पर सभी पैसे जोड़ते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी पैसा जमा करने में असमर्थ होते हैं। इसका कारण उनकी बुरी आदतें भी हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की आदतें बेहद ही खराब होती हैं उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों के हाथों में बिल्कुल भी पैसा नहीं टिकता है। उनके जीवन में हमेशा तंगी बनी ही रहती हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा किन लोगों के पास धन नहीं ठहरता है।