फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Vivekananda Jayanti 2024: युवा दिवस पर पढ़ें स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार, जीवन को मिलेगी नई राह

Fri, 12 Jan 2024 10:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
Swami Vivekananda Jayanti 2024: 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। हर साल विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील थे और माता धार्मिक विचारों की महिला थीं। विवेकानंद जी के बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। बहुत कम उम्र में ही नरेन्द्रनाथ ने अध्यात्म का मार्ग अपना लिया और आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के बाद उनको स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना जाने लगा। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं का सही मार्गदर्शन करने के लिए सफलता के कई मंत्र दिए, जिन्हें आज भी अपने जीवन में अपना कर लोग सफलता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। यदि आप उनके विचारों को अपनाते हैं तो निश्चय ही आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर चलिए जानते हैं उनके द्वारा दिए गए सफलता के कुछ खास मंत्र...
विज्ञापन

2 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
उठो और जागो और तब तक रुको नहीं 
जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते
विज्ञापन

3 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
जो तुम सोचते हो, वो बन जाओगे
यदि तुम खुद को कमजोर सोचते हो, तुम कमजोर हो जाओगे
अगर खुद को ताकतवर सोचते हो, तुम ताकतवर हो जाओगे

4 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी
विज्ञापन

5 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
जब तक जीना, तब तक सीखना
अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है
विज्ञापन

6 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : iStock
संगति आप को ऊंचा उठा भी सकती है और यह आपको ऊंचाई से गिरा भी सकती है 
इसलिए संगति अच्छे लोगों से करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं
वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं 
और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें