फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: ऐसे लोगों की संगति से हमेशा होता है नुकसान, इनसे मित्रता न रखने में ही है भलाई

Mon, 13 May 2024 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vidur Niti: दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती का है। एक सच्चा मित्र हमेशा जीवन के अच्छे बुरे पहलू से अवगत कराता है। सच्चे मित्र की सहायता से सफलता के शिखर तक पहुंचना आसान होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Vidur Niti for Friendship - फोटो : pexel
Vidur Niti: दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता दोस्ती का है। एक सच्चा मित्र हमेशा जीवन के अच्छे बुरे पहलू से अवगत कराता है। सच्चे मित्र की सहायता से सफलता के शिखर तक पहुंचना आसान होता है। महात्मा विदुर के अनुसार इंसान के जीवन में दुख सुख बांटने के लिए सच्चा मित्र होना जरूरी है। सच्चा मित्र बिना लाभ-हानि की चिंता करे हमारी ढाल बनता है। हालांकि, कई बार व्यक्ति के गलत संगत के में फंस जाने के बाद ये मित्रता भविष्य को प्रभावित भी करती है।

बुरी संगत के लोगों से मित्रता करने पर मानसिक तनाव बना रहता है। इसका असर आपके रिश्तों और कामकाज पर पड़ता है। इसलिए जीवन में विदुर नीतियों को उतारना चाहिए। इन नीतियों को अपनाने से सच्चे मित्र की जीवन में महत्वता का पता चलता है। साथ ही किन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, यह भी ज्ञात होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vidur Niti for Friendship - फोटो : Pexel
आलसी लोगों की संगति
विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को आलसी लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग अपने नुकसान का कारण स्वयं बनते हैं। आलस के चलते ऐसे लोग लाभ के अवसर गंवा देते है। साथ ही ये मेहनत करने की बजाए आसान तरीकों से काम करना पंसद करते है। ऐसे लोगों को सफलता हासिल करने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Vidur Niti for Friendship - फोटो : istock
स्वार्थी लोगों से रहें दूर
स्वार्थी व्यक्ति अपने लाभ के लिए दूसरों को हानि पहुंचा सकता है। इस स्वभाव के लोग हमेशा अपने बारे में सोचते हैं। अपने फायदे के लिए ये सामने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन लोगों की संगत से दूरी बनाकर रखें।

4 of 5
Vidur Niti for Friendship - फोटो : istock
लालच करने वाले लोग
लालच बुरी बला है, ये सुख को दुख में बदल देती है। ये कहावत तो आपने सुनी होगी। लालच के लोभ में आकर व्यक्ति धनवान होते हुए भी गरीब बन जाता है। ऐसे लोग अपने पास मौजूद चीजों को भी गंवा देते हैं। इन लोगों से मित्रता करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vidur Niti for Friendship - फोटो : istock
नशा करने वाले लोग
किसी भी तरह का नशा करना सेहत ही नहीं अच्छे जीवन के लिए भी हानिकारक है। ऐसे लोग नशे के चलते अपना सारा धन इसी पर खर्च कर देते हैं। जिससे  आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। महात्मा विदुर के अनुसार नशे की लत वाले लोगों से कभी भी मित्रता नहीं रखनी चाहिए। इनकी ये आदत आपको भी प्रभावित कर सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें