फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: सोलह शृंगार में खास होने के साथ ही मेहंदी के हैं कई अन्य फायदे

Fri, 10 Jul 2020 03:47 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मेहंदी लगाने के फायदे

सावन माह में मेहंदी का बहुत महत्व माना गया है। सावन के महीने में बारिश की वजह से हर तरफ हरियाली छा जाती है। इसलिए मेहंदी को महिलाएं इस महीने में ज्यादा ही महत्व देती हैं। शिव जी को मेहंदी नहीं चढ़ाई जाती है। लेकिन सावन में पड़ने वाली हरियाली तीज शादीशुदा महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है इस दिन महिलाएं माता पार्वती को मेहंदी और शृंगार का समान अर्पित करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। भारत में तो मेहंदी लगाने की पुरानी परंपरा रही है। पूजा में भी मेहंदी का उपयोग किया जाता है। लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से भी मेहंदी बहुत लाभकारी होती है।

विज्ञापन

2 of 5
हाथों का सोंदर्य बढ़ाने के साथ कई बीमारियों में लाभकारी है मेहंदी - फोटो : social media

सावन के महीने में बारिश ज्यादा होने के कारण बैक्टिरिया पनपने लगते हैं इसलिए कई बीमारियां होने का डर रहता है। आयुर्वेद में मेहंदी को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उपयोगी माना गया है। हाथों की सुंदरता बढ़ाने के साथ मेहंदी से कई तरह की पेट संबंधित बीमारियां बिना किसी नुकसान के सही हो जाती है। मेहंदी की भीनी-भीनी खुशबू और इसकी ठंडक तनाव को कम करने का काम भी करती है।

विज्ञापन

3 of 5
मेहंदी लगाने से हाथ पैर के तलवों की जलन शांत होती है(सांकेतिक तस्वीर)

मेहंदी की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। इससे शरीर की गर्मी शांत होती है। अगर आपके हाथ और पैर के तलवों में जलन है तो मेहंदी के पत्ते पीसकर लगाने से ठंडक मिलती है। साथ ही थकावट भी दूर होती है।

 

4 of 5
मेहंदी में पाए जाने वाले गुण स्वास्थ के लिए फायदेमंद होते हैं(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : getty images

मेहंदी में कई औषिधीय गुण होते हैं। इससे तनाव, सिरदर्द समेत बुखार में भी राहत मिलती है। मेहंदी के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से कई तरह के त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेहंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

चोट लगने या जल जाने पर मेहंदी के पत्ते पीसकर लगाने से आराम मिलता है। इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से दर्द और जलन से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें