फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक लव राशिफल 2021: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा होगा आने वाला साल

Thu, 17 Dec 2020 10:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल 2021 - फोटो : अमर उजाला
Annual Love Horsocope 2021 in Hindi: साल 2020 अपनी खट्टी-मीठी यादों के साथ बीतने वाला है और साल 2021 हमारे जीवन में दस्तक देने वाला है। नए साल में आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा बीतेगा आप यह वार्षिक लव राशिफल 2021 (Varshik Love Rashifal 2021) के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं आपके प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए साल 2021 में क्या होने वाला है खास। 


विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
वार्षिक लव राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष मेष राशि के लिए साल की शुरुआत प्रेम जीवन के लिए शुभ जाने वाली है। अगर आप अकेले हैं तो मार्च के बाद आपको कोई पसंद आएगा, अगर ऐसा होता हैं तो समय से ही अपने प्रेम का इजहार कर दें।

नए साल में इन 5 राशिवालों के खाते में आएगा खूब पैसा, आर्थिक लाभ के हैं प्रबल योग

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
प्रेम और विवाह के मामले में वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह वर्ष पहले की तरह रहेगा। अगर आप अकेले हैं तो साल के मध्य में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपने दिल की बात उनको कह दें, अधिक सोचने से देरी ही हो जाएगी। इस वर्ष केतु का विवाह भाव में गोचर बना रहेगा और वैवाहिक लोगों के लिए ये वर्ष कुछ गलत-फहमी भरा रहेगा। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन
पारिवारिक और प्रेम जीवन की बात करें तो शनि का गोचर आपके ऊपर पड़ने वाला है। इस वर्ष आप अपने परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे और पुराने गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह वर्ष रोमांस से भरा रहेगा। साल के बीच में आप अपने साथी के साथ कहीं दूर समय बिताने जा सकते हैं। साल के अंत मे किसी तीसरे के आने से कुछ अनबन हो इसलिए संभलकर चलें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
प्रेम जीवन के मामले में भी यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपको समय से ही अपने प्रेम का इजहार कर देना है। आप जिस से प्रेम करते हैं उनके साथ समय बिताएंगे और उनकी उम्मीदों पर भी खरे उतरेंगे, जिससे आप दोनों का रिश्ता मधुर बनेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। वहीं अगर वैवाहिक जीवन के बारे में बात करें तो इस वर्ष आपस में गलतफहमी की वजह से तनाव रहेगा, एक-दूसरे को समझने की बजाए आप एक दूसरे की कमी निकालेंगे जिस कारण से रिश्तों में दूरी बन सकती है। लेकिन यह खटास ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। धीरे-धीरे आपसी संबंध में मिठास आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
प्रेम और विवाह के लिहाज से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। रिश्तों में दूरी और करीबी दोनों एक साथ समय के हिसाब आती जाती रहेगी। अगर आप अकेले हैं, तो साल की शुरुआत में आपकी किसी साथी से मुलाकात होगी और आपको लगेगा कि आपको उनसे प्रेम हो रहा है। आप मई से पहले उन्हें अपनी दिल की बात कह दें, तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस वर्ष वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से आपसी मतभेद बन सकता है और गलतफहमी की वजह से आपसी तकरार भी चलती रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
कन्या राशि वालों को अगर इस वर्ष किसी से प्रेम होता है, तो आपको बहुत ही रोमांटिक अंदाज में अपने प्रेम का इजहार करना चाहिए जिससे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद बढ़ जाएगी। वैवाहिक लोगों के लिए यह साल मधुर सम्बंधों की शुरुआत के साथ होगा। परंतु साल के मध्य मे आपसी तनाव हो सकता है, जिसका कारण सिर्फ आप दोनों के बीच अहम और गलत-फहमी होगा, जिससे घर में आपसी मानसिक तनाव बना रहेगा। वर्ष के अंत में ही आपसी रिश्ते मे तालमेल बनेगा और रिश्तों मे मिठास आएगी। 

8 of 13
राशि
तुला
प्रेम और विवाह के मामले में यह वर्ष सकारात्मक रहेगा। आप जिस से प्रेम करते हैं उनके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायें और साथ समय भी बितायें जिससे आपस में बातचीत कर पुराने मतभेद दूर कर सकें। इस साल कोई पुराना साथी आपकी  जिंदगी मे वापस आये तो उसके साथ मेलजोल कम ही रखें। वैवाहिक जीवन के मामले में यह वर्ष मिलाजुला रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, दांपत्य जीवन के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए नया साल सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। आपस में आपको एक-दूसरे से तालमेल बनाए रखना होगा। वर्ष के मध्य में किसी तीसरे की वज़ह से आपस में तनाव हो सकता हैं। जिस वज़ह से परिवार में सुकून नही रहेगा। इस वर्ष प्रेम जीवन में आप कुछ नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ तकरार के साथ-साथ प्यार बना रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु
वार्षिक राशिफल 2021 के अनुसार, यदि आप अकेले हैं तो जुलाई के आसपास आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। हो सकता है वह आपके कार्य-स्थल से ही जुड़ा हो, जिससे आपको लगाव होने लगेगा, अगर ऐसा हो तो आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इज़हार उनसे कर देना। वैवाहिक लोगों के बीच इस वर्ष आप दोनों के बीच में तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से सिर्फ गलतफहमी हो सकती है।

11 of 13
राशि
मकर
वार्षिक लव राशिफल 2021 के अनुसार, आप जिससे प्रेम करते हैं, आपका साथी आपसे बहुत उम्मीद रखता हैं। अचानक आपको उनको इस साल कोई तोहफा देना चाहिए। वैवाहिक लोगों के लिए साल की शुरुआत में वैवाहिक जीवन में किसी गलतफहमी की वज़ह से मतभेद बना रहेगा। लेकिन साल के अंत में यह सब कुछ सुलझ जाएगा।

12 of 13
राशि
कुंभ
वैवाहित लोगों के लिए वर्ष की शुरुआत किसी मतभेद के साथ ही होगी, लेकिन कुछ ही समय में सब बेहतर हो जाएगा। साल के मध्य मे कोई नया साथी आपके जीवन में आ सकता है, जिससे आप का ध्यान बाहर जाएगा, लेकिन यह सब आपके वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हालात ही बनाएगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
लव राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आपका जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बना हुआ है। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो मई से पहले या अक्तूबर के बाद शुरूआत करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें