फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 17 December 2020: मेष, मीन और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Thu, 17 Dec 2020 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव मिल सकता है क्योंकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वयं के व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आप को मजबूती देगा।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम में सफलता मिलेगी और तारीफ भी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर परिवार के बारे में बहुत सोचेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम अच्छी होने से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातक जीवन साथी की सेहत बिगड़ने से परेशान महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आपके खर्चों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन वह जरूरत पर होंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत भी कमजोर रहेगी। किसी काम में मन कम लगेगा लेकिन भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे। पिता का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ की उम्मीद करनी चाहिए। प्रेम जीवन परेशानी जनक हो सकता है। प्रिय से मिलने की कोशिश करेंगे लेकिन यह मुलाकात अभी संभव नहीं होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से चला आ रहा तनाव कम होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी संतान के बारे में बहुत कुछ सोचेंगे और उनके भविष्य के लिए कोई नई योजना बनाएंगे या किसी नई योजना में निवेश करेंगे। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। बैंक लोन लेने में सफलता मिल सकती है। बिज़नस के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी चतुर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपना दिन अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम मजबूत रहेगी जिससे आप हर्षित होंगे।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घरेलू खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें निभाने का प्रयास करेंगे। परिजनों से उनके मन की बात जान कर खुद परिवार में अच्छा समय लाने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा लेकिन मानसिक रूप से आप काफी व्यस्त रहेंगे, इसलिए काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत कुछ कमजोर हो सकती है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने प्रिय के घर वालों से मिल सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा लेकिन परिवार में किसी छोटे सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन आपका प्रिय किसी बात को पकड़कर खींचेगा, जिससे झगड़ालू रवैया नजर आ सकता है। ट्रैवलिंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा से बचें। दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी आज फायदेमंद रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा सेहत का ध्यान रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति तो मिलेगी लेकिन अपने गले में दर्द या गला खराब होने से परेशान हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा, इसलिए अपने बढ़िया से कहा शुरू करने से बचें और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएं।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार बनाएंगे और उसकी रूपरेखा तैयार करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वाहन भी खरीदने की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और उनके मेहनत नजर आएगी। सेहत में सुधार होगा।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग का विचार बनाएंगे और कहीं घूमने जाने के लिए घरवालों से बातचीत करेंगे। इनकम में गिरावट आ सकती है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार में लोगों का अच्छा व्यवहार घर में खुशी बनाए रखेगा, इसलिए परिवार के साथ भी कुछ समय बिताएं। जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन के लिए प्रयास करने से प्रिय का दिल जीतने में सफलता मिलेगी। आज साथ में बढ़िया भोजन का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पुरानी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे अच्छा लाभ होगा। आज आपके पास कई जगह से पैसा वापस लौट कर आ सकता है। आपका पैसा कहीं अटका हुआ था तो आज वापस आ सकता है। परिवार को सम्मान मिलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से बातचीत करके मन हल्का होगा। नौकरी में समय सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी। किसी और व्यक्ति से बातचीत अपने प्रिय को लेकर ना करें। दांपत्य जीवन खुशी से भरा रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें