फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

vaishakh purnima 2021: पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

Tue, 25 May 2021 06:06 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 26 मई 2021 को पड़ रही है वैशाख पूर्णिमा
  • इसी दिन हुआ था भगवान बुद्ध का जन्म
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष दिन
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पूर्णिमा तिथि पर करें ये उपाय
विज्ञापन
1 of 5
वैशाख पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @pixabay
प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष में माह की अंतिम तिथि को पूर्णिमा तिथि आती है। इस बार वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि 26 मई 2021 को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु का अवतार माने जाने वाले भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था, इसलिए इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा के साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी को पूर्णिमा तिथि अत्यंत प्रिय है। इस दिन कुछ उपायों को करके आप आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है। तो चलिए जानते हैं पूर्णिमा तिथि के उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वैशाख पूर्णिमा 2021धन प्राप्त करने हेतु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन-धान्य के लिए उपाय
पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लाकर एक लाल कपड़े में रखकर पूजा घर में माता लक्ष्मी के समक्ष रख दें। इसके बाद कौड़ियों पर हल्दी और केसर से तिलक करें। पूजन करने के बाद इन कौड़ियों को मंदिर में ऐसे ही रखा रहने दें। दूसरे दिन सुबह उठकर स्नानदि करने के पश्चात इन कौड़ियों को उठाकर अपने धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। इस बात का ध्यान रखें की कौड़ियां एक दम साफ-सुथरी होनी चाहिए उसपर किसी भी तरह के धब्बे या फिर खंडित नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक पूर्णिमा को कौड़िया तिजोरी से निकालकर पुनः पूजन करके रख दें।
विज्ञापन

3 of 5
वैशाख पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मंत्र जाप
पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय होने के बाद एक पात्र में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या
"ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:" मंत्र का जप करते हुए अर्घ्य दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और समृद्धि आती है।

4 of 5
वैशाख पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @pixabay
वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए
पूर्णिम का दिन पति-पत्नी दोनों को व्रत करना चाहिए और साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और चंद्रोदय के समय एक साथ अर्घ्य देना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच की कलह दूर होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैशाख पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पीपल के पेड़ की करें पूजा
पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। पूर्णिमा तिथि पर प्रातः स्नान करने के पश्चात पीपल की जड़ में मीठा जल अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें