Somvar Ke Upay: शिव उपासना के लिए सोमवार का दिन बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। शिव शम्भू को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों से पूजन करते हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि यदि कुंवारी लड़कियां सोमवार के दिन व्रत रखती हैं, तो उन्हें अच्छा वर मिलता है। लेकिन कई बार किसी वजह से विवाह में कुछ अड़चनें आने लगती हैं। यदि आपकी शादी में देरी हो रही है तो आपको सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय
- फोटो : istock
जल्द विवाह के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय
विवाह योग्य कुंवारी लड़कियां सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें और बाल्टी में थोड़ा सा गंगा जल डालकर पानी भरें और स्नान करें। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय ' का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 7
Mahashivratri 2022
- फोटो : iStock
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार संभव हो तो इस दिन पीले या सफेद रंग का वस्त्र पहन कर नंगे पैर मंदिर जाएं। फिर मंदिर में भगवान शिव के साथ गणेश जी, मां पार्वती, नंदी और कार्तिकेय की पूजा करें।
4 of 7
शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय
- फोटो : iStock
धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की संयुक्त पूजा की जाए तो न केवल विवाह शीघ्र होता है, बल्कि वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।
शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय
- फोटो : iStock
शास्त्रों के अनुसार, सोमवार के दिन पूजन के समय 108 बेल पत्र लें और हर बेलपत्र पर चंदन से 'श्री राम' लिखें इसके बाद एक एक करके सभी बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाएं। ये हर सोमवार को करें। ऐसा करने से आपका विवाह शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय
- फोटो : pixabay
कुंवारी कन्याओं को सोमवार के दिन सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर जल और नागकेसर का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय
- फोटो : अमर उजाला
यदि आपकी शादी में कोई रूकावट आ रही है, तो 5 नारियल लें और भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के आगे रख कर 'ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का पांच माला जाप करें। इसके बाद पांचों नारियल शिव जी के मंदिर में चढ़ा दें।