फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah panchami: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए आज विवाह पंचमी पर करें काम, शादीशुदा जीवन में भी आएंगी खुशियां

Mon, 28 Nov 2022 10:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें काम - फोटो : Facebook
Vivah Panchami 2022 Upay In Hindi: प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल विवाह पंचमी का पर्व आज यानी 28 नवंबर 2022 को है। कहा जाता है कि इस दिन अयोध्या नरेश भगवान श्री राम और जनक दुलारी माता सीता का विवाह हुआ था। वैसे तो विवाह पंचमी भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। लेकिन ये दिन शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि भगवान राम के साथ विवाह के बाद सीता जी को अपने जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ा था। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन भले ही शादी-विवाह नहीं की जाती है, लेकिन विवाह पंचमी पर कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। ऐसे में चलिए जानते हैं विवाह पंचमी पर सुखी दांपत्य जीवन और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय... 

Lucky Zodiac 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ है साल 2023, खूब होगा धन लाभ और करियर में भी मिलेगी सफलता 

 
विज्ञापन

2 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें काम - फोटो : Facebook
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय 
यदि प्रेम विवाह में कोई बाधा आ रही हो तो विवाह पचंमी के दिन सुहाग की समाग्री माता सीता के चरणों में अर्पित करें और मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करें। फिर अगले दिन ये सामग्री किसी सुहागिन महिला को दान कर दें। जल्द ही प्रेम विवाह के योग बनेंगे। 

Horoscope 2023 : वार्षिक राशिफल 2023, सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहेगा?
 

 
विज्ञापन

3 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें काम - फोटो : iStock
शीघ्र विवाह के लिए उपाय 
विवाह पचंमी के दिन नीचे दिए मंत्र का जाप करें। मान्यता है इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 
पानिग्रहन जब कीन्ह महेसा। हियं हरषे तब सकल सुरेसा॥ 
बेदमन्त्र मुनिबर उच्चरहीं। जय जय जय संकर सुर करहीं॥ 

Lord Hanuman Mantra: नियमित रूप से करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा 

4 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें काम - फोटो : iStock
सफल दांपत्य जीवन के लिए उपाय 
यदि पत्नी-पत्नी के बीच आए दिन बिना बात के झगड़ा होता है, तो विवाह पंचमी के दिन पत्नी-पत्नी साथ मिलकर रामचरितमान में वर्णित राम-सीता प्रसंग का पाठ करें। मान्यता है कि इससे शादीशुदा जीवन में मिठास घुल जाती है। 

Numerology Predictions 2023: अंक ज्योतिष राशिफल 2023 से जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023 ?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें काम - फोटो : iStock
विवाह में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए  
यदि शादी योग्य युवक या युवती के विवाह में समस्या आ रही हो या फिर रिश्ता पक्का करने के बाद टूट रहा है तो विवाह पंचमी के दिन विधि विधान से राम-सीता के विवाह कराएं। ये काम करने से कुंडली में विवाह संबंधित दोष को समाप्त होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें